बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस व बीजेपी पर उठाए सवाल,बोली चुनाव से पहले घोषणा करना छलावा*

बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस व बीजेपी पर उठाए सवाल,बोली चुनाव से पहले घोषणा करना छलावा*
बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस और बीजेपी की राज्य सरकारों पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव से पहले किस्म-किस्म के लुभावने वादे किए जाने से चुनावी माहौल प्रभावित होता है। लेकिन प्रश्न यह उठ रहा है जो वादे अब किया जा रहे हैं वह पहले समय रहते क्यों नहीं लागू किए गए। बसपा प्रमुख ने कहा इस प्रकार की घोषणाओं में गंभीरता कम व छलावा ज्यादा नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनावी घोषणाओं पर मायावती का सवाल मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी और कांग्रेस की सरकारों के द्वारा लगातार अपने-अपने राज्यों में चुनावी घोषणाओं को किया जा रहा है। इन चुनावी घोषणाओं के बीच बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सवाल उठाते हुए इनके बहकावे में नहीं आने की नसीहत दी है। बसपा प्रमुख ने कहा देश की जनता महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार की मार से त्रस्त है लेकिन कांग्रेस व भाजपा दोनों जातीय जनगणना, ओबीसी व महिला आरक्षण को चुनाव में बुलाने में लगी है ताकि अपनी विफलताओं पर पर्दा डाल सके।

1273 views