महानगर अलीगढ़ के प्रदीप ने बैडमिंटन की मिक्स डबल कैटेगरी में जीते गोल्ड व कांस्य पदक

महानगर अलीगढ़ के प्रदीप ने बैडमिंटन की मिक्स डबल कैटेगरी में जीते गोल्ड व कांस्य पदक*
अलीगढ़ के युवा होनहार खिलाड़ी लगातार जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रदीप चौधरी ने सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में 2 मेडल जीतते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। प्रदीप चौधरी ने पूरे प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है। जिला बैडमिटन एसोसिएशन के सचिव कृष्ण कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि हापुड़ में सीनियर मेजर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2023 का आयोजन किया गया। इसमें प्रदीप चौधरी ने मिक्स डबल कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही प्रदीप ने मैन्स डबल कैटेगरी में ब्रांज मेडल अपने नाम किया।

1340 views