अलीगढ़ सहित दिल्ली एनसीआर में महसूस किए भूकंप के झटके*
दिल्ली,एनसीआर की तरह यूपी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।अलीगढ़,मेरठ,लखनऊ,कानपुर,श्रावस्ती समेत कई जिलों में थोड़ी देर के लिए लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। कहीं से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अलीगढ़ 2:45 बजे भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए थे। उधर लखनऊ में भूकंप के झटके महसूस होते ही कई बिल्डिंगों से लोग बाहर आ गए। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश नेपाल में था, जहां दोपहर 2:51 पर रिक्टर स्केल पर 6.2तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का असर उत्तर भारत के कई राज्यों के साथ दिल्ली एनसीआर तक हुआ है






