कमल को ही भारी बहुमत से जितवाना है,हमारी उम्मीद व उम्मीदवार है कमल,हम कमल खिलाएंगे,भाजपा को जिताएंगे:पीएम*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्पष्ट संकेत दिया कि पार्टी राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव में किसी को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में पेश नहीं करेगी। मोदी ने कमल के निशान को ही पार्टी की उम्मीद व उम्मीदवार बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने चित्तौड़गढ़ में पार्टी की एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। मोदी की ओर से यह टिप्पणी ऐसे समय में की गई है। जब पार्टी राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित तमाम नेताओं को एकसाथ लाने में जुटी है। राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। मोदी ने संबोधन के आखिर में कहा, इस चुनाव में हमारा एक ही चेहरा है। और वो चेहरा है कमल। इस कमल को ही भारी बहुमत से जितवाना है। हमारी उम्मीद और उम्मीदवार कमल है। हम कमल खिलाएंगे, भाजपा को जिताएंगे, इसी लक्ष्य के साथ हम सबको एकजुटता के साथ आगे निकलना है। मोदी के साथ मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित अन्य नेता मौजूद थे।






