कमर्शियल सिलेंडर के दामों में हुई 209 रुपए की बढ़ोत्तरी

कमर्शियल सिलेंडर के दामों में हुई 209 रुपए की बढ़ोत्तरी*
होटल व रेस्तरां में उपयोग होने वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 209 रुपये का इजाफा किया गया है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब राष्ट्रीय राजधानी में 1,731.50 रुपये और मुंबई में 1,684 रुपये होगी। इससे पहले एक सितंबर को 157.50 रुपये और एक अगस्त को 100 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई थी। आपूर्ति संबंधी चिंताओं के कारण पिछले कुछ हफ्तों में कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के बाद एलपीजी के मूल्य निर्धारण के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बेंचमार्क सऊदी अनुबंध मूल्य (सीपी) में वृद्धि हुई है। हालांकि तेल कंपनियों में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। 30 अगस्त को घरेलू सिलेंडर के दामों में 200 रुपये की कटौती की गई थी। उधर, पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार 18वें महीने स्थिर बनी हुई हैं। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। कीमतों में आखिरी बार 22 मई को बदलाव किया गया था, जब सरकार ने अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बाद खुदरा दरों में बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए उत्पाद शुल्क में कटौती की थी।

1340 views