भारत ने नेपाल को आरटीएम में बिजली बेचने की दी अनुमति*
भारत ने नेपाल को आरटीएम में बिजली बेचने की अनुमति दे दी है। भारत ने नेपाल को दो पनबिजली परियोजनाओं से पैदा बिजली को शनिवार मध्यरात्रि से तत्कालिक बिजली बाजार (आरटीएम) पर बेचने की अनुमति दे दी है। यह पहला मौका है जब भारत ने परियोजनावार मंजूरी दी है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि नेपाल भारत के आरटीएम में अपनी पनबिजली बेच सकेगा। नेपाल बिजली प्राधिकरण (एनईए) के प्रवक्ता सुरेश बहादुर भट्टाराई ने बताया कि भारत के केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) ने पहले चरण में पनबिजली परियोजनाओं- 19.4 मेगावाट लोअर मोदी व 24.25 मेगावाट कबेली बी-1 से उत्पन्न 44 मेगावाट बिजली को आरटीएम में व्यापार करने की अनुमति दी है।






