त्योहारी सीजन पर 30.8 फीसदी से बढ़कर 47.70 लाख करोड़ पहुंचा पर्सनल लोन

त्योहारी सीजन पर 30.8 फीसदी से बढ़कर 47.70 लाख करोड़ पहुंचा पर्सनल लोन*
त्योहारी सीजन आने से पहले लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। आरबीआई के आंकड़ों ने बताया कि अगस्त में पर्सनल लोन 30.8फीसदी बढ़कर 47.70 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। अगस्त, 2022 में यह 36.47 लाख करोड़ रुपये था। अप्रैल, 2023 से अगस्त, 2023 के बीच पर्सनल लोन 40.85 लाख करोड़ से 16.8फीसदी बढ़कर 47.70 लाख करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले इसी अवधि में 7 फीसदी की बढ़त रही थी। आंकड़ों के मुताबिक कंज्यूमर ड्यूरेबल को छोड़कर फिक्स्ड डिपॉजिट और शेयर, बांड आदि के एवज में लोग तेजी से कर्ज ले रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा कर्ज हाउसिंग में गया है जो 24.56 लाख करोड़ रुपये रहा है।

1273 views