रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 16 से 24 जनवरी तक किया जाएगा महायज्ञ

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 16 से 24 जनवरी तक किया जाएगा महायज्ञ*
तपस्वी संत बाबा राम नारायण दास महाराज के शिष्य नेपाली बाबा उपाख्य आत्माराम दास महाराज ने रविवार को ऐलान किया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तिथि पर पुनः श्रीराम नाम महायज्ञ का आयोजन करेंगे। यह महायज्ञ 16 से 24 जनवरी 2024 तक चलेगा। इस महायज्ञ में बिहार और नेपाल सहित विभिन्न अंचलों के 20 हजार नाम जापक श्रद्धालु भगवान के नाम का अनवरत 24 घंटे जप करेंगे। उन्होंने बताया कि इस महायज्ञ के दौरान 11 सौ दम्पत्ति 1008 पार्थिव शिवलिंग की स्थापना पर उनका अभिषेक भी करेंगे। नेपाली बाबा इस आयोजन से पहले वर्ष 2015 में भी नेपाल राज्य के 26 हजार नाम जापकों को आमन्त्रित कर यहां श्रीराम नाम जप महायज्ञ करा चुके हैं।उन्होंने बताया कि उस दौर में तत्कालीन प्रदेश सरकार ने महायज्ञ को रोकने का प्रयास किया था लेकिन बाद में सशर्त अनुमति प्रदान की। उन्होंने बताया कि उस समय विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष और मंदिर आंदोलन के सूत्रधार अशोक सिंघल उनके सहयोगी बने।

1072 views