*नेपानगर में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को मिला व्यापक जनसमर्थन*
*विशाल रैली को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कांतिलाल भूरिया ने कहा कि प्रदेश में आदिवासियों पर हो रहे घोर अत्याचार भाजपा नेताओं की घटिया सोच को दर्शा रहे हैं*
*पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि शिवराज सिंह की भ्रष्ट और निकम्मी सरकार प्रदेश के विकास के बजाय माफिया को संरक्षण देने में व्यस्त है*
———————————————-
बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा में आज कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, छत्रपति शिवाजी महाराज और बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद किया गया।
यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल स्थानीय जनसमुदाय में शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार और निकम्मेपन के विरुद्ध भारी जन आक्रोश व्याप्त था।
इस अवसर पर आयोजित जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए यात्रा के नेतृत्वकर्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कांतिलाल भूरिया ने कहा कि प्रदेश की सत्ता में 20 साल से बैठी शिवराज सरकार ही प्रदेश के पिछड़ेपन की जिम्मेदार है। ये भ्रष्टाचारी सरकार और उसके नेता केवल भ्रष्टाचार और घोटालों में लिप्त हैं, प्रदेश के विकास से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
श्री भूरिया ने कहा कि प्रदेश में आदिवासी अत्याचार के मामले इतने बढ़ गए हैं कि आदिवासी समुदाय में भय का वातावरण बना हुआ है। अभी कल ही अनूपपुर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष द्वारा एक बुजुर्ग आदिवासी की चप्पलों से पिटाई की गई है, यह घटना न केवल घोर निंदनीय है बल्कि भाजपा और उसके नेताओं की घटिया सोच को भी दर्शाती है।
यात्रा के सह प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि शिवराज सिंह की भ्रष्ट और निकम्मी सरकार प्रदेश के विकास के लिए तो कुछ कर नहीं रही है बल्कि रेत, शराब, जमीन, शिक्षा और पोषण आहार के माफियाओं को अपना संरक्षण जरूर दे रही है।
उन्होंने कहा कि हर काम के बदले 50 प्रतिशत का कमीशन लेने वाली इस भ्रष्टाचारी सरकार का अंत अब निकट आ गया है, इस बात में अब कोई संदेह नहीं रह गया है कि इस बार डेढ़ सौ से अधिक सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार कमलनाथ जी के नेतृत्व में बनेगी और तभी प्रदेश का सच्चा विकास हो सकेगा।
श्री कांतिलाल भूरिया और श्री सज्जन सिंह वर्मा के साथ ही इस यात्रा में शामिल कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी श्री संजय दत्त, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रांत भूरिया, जिले के संगठन प्रभारी श्री कैलाश कुंडल, विधायक श्री सुरेंद्र सिंह ‘शेरा’, मनोज राजानी आदि नेताओं ने भी जन आक्रोश रैली को संबोधित किया।
1206 views





