दुनिया की कोई भी ताकत सनातन धर्म को नहीं कर सकती खत्म:राजनाथ सिंह*
विकास कार्यों का निरीक्षण करने निकले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सनातन धर्म को लेकर दिए जा रहे विवादित बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सनातन धर्म नित नूतन क्षीर पुरातन है। यह ऐसा धर्म है जो वसुदेव कुटुंबकम का संदेश देता है। यानी जाति, पंथ, मजहब आदि से ऊपर है। पूरा विश्व ही हमारा परिवार है। यह संदेश देने वाला सनातन धर्म है। सनातन धर्म का न आदि है और न ही अंत। दुनिया की कोई भी ताकत इसे खत्म नहीं कर सकती। सनातन धर्म पर संकट आया तो मानव समाज के लिए बहुत बड़ा संकट होगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि फरवरी-मार्च के बाद लखनऊ की धरती पर ब्रह्मोस मिसाइल बनने का काम भी शुरू हो जाएगा। डीआरडीओ का कार्य भी जल्द पूरा होगा। इससे लखनऊवासियों को लाभ मिलेगा। राम मंदिर के सवाल पर कहा कि जल्द ही मंदिर का उद्घाटन होगा। इससे पूर्व, उन्होंने ओवर ब्रिज निर्माण और गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के कार्यों को लेकर दिशा निर्देश दिए






