नए संसद भवन में नेहरू जैकेट व मणिपुरी टोपी पहनेंगे अधिकारी व कर्मचारी

नए संसद भवन में नेहरू जैकेट व मणिपुरी टोपी पहनेंगे अधिकारी व कर्मचारी*
राजधानी नई दिल्ली में नए संसद भवन में कामकाज शुरू हो जाएगा। विशेष सत्र के दौरान संसद के अधिकारी बंद गले की सूट की जगह गहरे गुलाबी की नेहरू जैकेट पहनेंगे। इनकी शर्ट भी इसी रंग की होगी और उसमें कमल के फूल का डिजाइन होगा। संसद के सुरक्षाकर्मी अर्थात वाच एंड वार्ड अब सफारी सूट के बदले सेना की तरह कैमोफ्लॉज़ ड्रेस में नजर आएंगे। दोनों सदनों में मार्शल पगड़ी की जगह मणिपुरी टोपी लगाएंगे। नए संसद भवन में सभी तकनीकी समेत अन्य कमियों को दूर करने के लिए सोमवार से ही मॉक पार्लियामेंट चलाया जा रहा है। पांच दिनों तक चलने वाले इस मॉक पार्लियामेंट में अलग-अलग अधिकारी व कर्मचारी राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, स्पीकर, सभापति, मंत्री और सांसद की भूमिका में होंगे।

1072 views