भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर कांग्रेस सभी जिलों में निकालेगी पदयात्रा

भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर कांग्रेस सभी जिलों में निकालेगी पदयात्रा*

उत्तर प्रदेश कांग्रेस आज भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ मना रही है। इसके उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जिलों में पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद भारत जोड़ों सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। इसी तरह लखनऊ में शहीद स्मारक से पदयात्रा शुरू होकर झंडेवाला पार्क अमीनाबाद तक जाएगी। जहां सभा होगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बृहस्पतिवार को दोपहर 12:30 बजे कौशांबी पहुंच कर भूमि पर कब्जा करने के प्रयास से प्रताड़ित दलित किसानों से मुलाकात करेंगे। यहां से वह शाम को प्रयागराज पहुंचकर आनंद भवन से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर विरोध करेंगे।

1072 views