यूपी को दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था में शामिल करने के लिए विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाएगी योगी सरकार

यूपी को दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था में शामिल करने के लिए विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाएगी योगी सरकार*

उत्तर प्रदेश को दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाने के लिए विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के तहत विधानसभा सचिवालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र में ही दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए विशेष सत्र बुलाने की घोषणा की थी। इसका विपक्षी दलों ने समर्थन भी किया था। 36 से 48 घंटे तक चलने वाले आगामी सत्र में सत्ता व विपक्ष के सदस्य अर्थव्यवस्था को पांच वर्षों में दस खरब डॉलर ले जाने पर अपने सुझाव देंगे। सरकार के मंत्री अपने विभाग के स्तर से इस दिशा में चल रही कवायद की जानकारी देंगे। संसदीय कार्य विभाग के सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद विशेष सत्र की तिथि घोषित कर दी जाएगी।

2217 views