अटल बिहारी वाजपेयी की सात फुट ऊंची कांसे की प्रतिमा का किया जाएगा अनावरण

अटल बिहारी वाजपेयी की सात फुट ऊंची कांसे की प्रतिमा का किया जाएगा अनावरण*

महानगर के सेंटर प्वाइंट चौराहा अलग ही छटा में दिखेगा। चौराहे पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति लगाई जाएगी। आपको बता दें कि यहां मूर्ति पहले से लगी है, लेकिन वो छोटी व संगमरमर की है। अब उसके स्थान पर सात फुट ऊंची कांसे की मूर्ति लगाई जाएगी। चौराहे का नाम पहले ही अटल चौक किया जा चुका है। नगर निगम 20 लाख रुपये की लागत से इस काम को को कराएगा। इस योजना पर मुहर लगाई जा चुकी है। पुरानी मूर्ति को जनप्रतिनिधियों से विचार-विमर्श के बाद दूसरे स्थान पर लगाया जाएगा। 25 दिसंबर 2021 को सेंटर प्वाइंट पर अटल जी की मूर्ति का अनावरण किया गया था। 20 लाख रुपये से मूर्ति स्थापित होने वाली जगह पर रंग-बिरंगी लाइटों के साथ अन्य नक्काशी के कार्य भी होंगे

1139 views