अयोध्या में राममंदिर का निर्माण तेज, रंगमंडप ने लिया आकार

अयोध्या में राममंदिर का निर्माण तेज, रंगमंडप ने लिया आकार*

अयोध्या में श्रीरामजन्म भूमि में विराजमान रामलला के दिव्य मंदिर निर्माण की गति अपने पूरे रफ्तार से चल रही है। इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से मंगलवार को निर्माणाधीन मंदिर की चार तस्वीरों को सोशल मीडिया में साझा की गई हैं। यह तस्वीरें निर्माणाधीन प्रथम तल की है। एक तस्वीर में रंगमंडप पूरी तरह से आकार लिया हुआ नजर आ रहा है। रंगमंडप का काम सत्तर फीसदी से अधिक पूरा हो चुका है। शिखर देखभक्त हो रहे उत्साहित सिंह द्वार से प्रवेश करते ही पड़ने वाले रंगमंडप का कार्य को देख रामभक्त उत्साहित हो रहे हैं। इस भव्य मंदिर में पांच शिखरों का निर्माण प्रस्तावित है। जो प्रवेश द्वार से लेकर गर्भगृह तक बढ़ते हुए क्रम है। पहले रंगमंडप और फिर नृत्यमंडप है। इसके बाद गूढ़ीमंडप और इस गूढ़ीमंडप के उत्तर-दक्षिण में कीर्तन मंडप व अंत मुख्य मंदिर का शिखर गर्भगृह के ऊपर होगा।

1206 views