नहीं रही इसरो की वैज्ञानिक एन. वलारमथी,64 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

नहीं रही इसरो की वैज्ञानिक एन. वलारमथी,64 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत*

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की वैज्ञानिक एन. वलारमथी का 64 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने शनिवार शाम अंतिम सांस ली। एन. वलारमथी ने इसरो के कई सफल रॉकेट प्रक्षेपणों में काम किया था। उन्होंने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग, काउंटडाउन को भी अपनी आवाज दी थी। एन. वलारमथी इसरो के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, वलारमथी सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में रेंज ऑपरेशंस प्रोग्राम कार्यालय का हिस्सा थीं। वह भारत के पहले रडार इमेजिंग सैटेलाइट आरआईएसटी-1 की प्रोजेक्ट निर्देशक भी रह चुकी थीं। अनुसंधान संगठन ने एक बयान में कहा, वलारमथी की कमी हमेशा खलेगी।

1675 views