जी20 बैठक को लेकर दिल्ली-हावड़ा रेल ट्रैक पर यात्रियों को होगी परेशानी*
दिल्ली में आयोजित जी-20 की बैठक को लेकर दिल्ली-हावड़ा रेल ट्रैक पर सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई हैं। रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को निरस्त करने के साथ कुछ का मार्ग परिवर्तित किया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि जी-20 सम्मेलन को लेकर कानपुर आनंद विहार एक्सप्रेस अप एवं डाउन को निरस्त कर दिया गया है। इसी तरह नौ सितंबर को दनकौर शकूरबस्ती, नई दिल्ली-पलवल को निरस्त कर दिया गया है। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति का आठ एवं नौ सितंबर मार्ग परिवर्तन किया गया है। हावड़ा-नई दिल्ली सियालदाह राजधाना, रांची-नई दिल्ली गरीब रथ, दिल्ली-खर्जी ईएमयू, दिल्ली-अलीगढ़ ईएमयू का संचालन गाजियाबाद स्टेशन तक ही होगा। 10 एवं 11 सितंबर को दनकौर, शकूरबस्ती एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। नई दिल्ली-अलीगढ़, अलीगढ़ -दिल्ली ईएमयू ट्रेन का संचालन गाजियाबाद स्टेशन से किया जाएगा।
938 views





