भाजपा नेताओं ने शुरू किया देश के लिए ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल, असम सीएम बोले- रिपब्लिक ऑफ भारत*
भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि पूरा देश इस वक्त मांग कर रहा है कि हम इंडिया की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल करें। इंडिया शब्द हमें ब्रिटिश की तरफ से दी गई गाली की तरह था।विपक्ष की ओर से अपने साझा गठबंधन को इंडिया नाम दिए जाने के बाद से इस पर राजनीति शुरू हो गई। भाजपा नेताओं की तरफ से इंडिया को लेकर दिए जा रहे बयानों के बीच अब पार्टी के सांसदों ने भी इंडिया की जगह भारत के औपचारिक इस्तेमाल की वकालत शुरू कर दी है। भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने तो इंडिया शब्द को अंग्रेजों की गाली तक करार दे दिया, जबकि असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने भी भारत को लेकर ट्वीट किया है।
1072 views





