अब मोबाइल पर चला सकेंगे एक से अधिक वाट्सएप अकाउंट*
वाट्सएप जल्द ही यूजर्स के लिए मल्टी अकाउंट फीचर शुरू करने जा रहा है। जिसमें आप मोबाइल पर एक से अधिक वाट्सएप अकाउंट चला सकेंगे। इस समय एक डिवाइस पर एक ही वाट्सएप अकाउंट की सुविधा मिलती है। डब्ल्यूएबीटाइन्फो के अनुसार यूजर्स वाट्सएप की सेटिंग्स से यूजर्स एक ही फोन पर अन्य वाट्सएप अकाउंट जोड़ सकेंगे। इसी के साथ यूजर्स के लिए एप सेटिंग के इंटरफेस को भी बेहतर तरीके से डिजाइन किया है। डब्ल्यूएबीटाइन्फो के अनुसार यूजर्स को वाट्सएप की सेटिंग में एड अकाउंट का आप्शन नजर आएगा। वाट्सएप के एंड्रायड बीटा यूजर्स के लिए इस फीचर की शुरुआत हो चुकी है।
2345 views





