*हर हर महादेव – घर घर महादेव से गुंजा जूनी इन्दौर क्षेत्र*
*कलयुग में शिव भक्ति सबसे सरल और लाभकारी है*
इन्दौर। पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री महेश जोशी जी की स्मृति में विधानसभा क्षेत्र तीन, वार्ड क्र. 62 स्थित श्रीगौड़ विद्या मंदिर धर्मशाला मैं युवा कांग्रेस नेता श्री दीपक (पिंटू) जोशी द्वारा आयोजित रुद्राक्ष रुद्राभिषेक में 12 ज्योतिर्लिंग का चांदी के बेलपत्र व रुद्राक्ष के साथ एक हजार से अधिक मातृशक्ति के द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। इस आयोजन में काशी से पधारे शास्त्री जी द्वारा 12 ज्योतिर्लिंगों के बारे में जानकारी दी गई एवं पूजन विधि बताई गई। अभिषेक के उपरांत श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
इस धार्मिक आयोजन में श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज इन्दौर के अध्यक्ष श्री मनोहर दुबे, श्रीगौड़ सहकारी सभा के संचालकद्वय श्री कमल मंडलोई व श्री अशोक दुबे, वरिष्ठ समाजसेवी श्री मनोहर मंडलोई, श्रीगौड़ विद्या मंदिर के ट्रस्टी एडवोकेट रितेश मंडलोई, श्री सुधीर दुबे, श्री लोकेश त्रिवेदी, श्री प्रकाश पाठक, श्री आशीष जमींदार, श्री राजेश रावल जी, औदुम्बर ब्राह्मण समाज के श्री धीरज दुबे, श्रीगौड़ युवा संगठन के अध्यक्ष श्री समीर व्यास, श्री राम मंडलोई, श्री गगन व्यास, शनि मंदिर की सुश्री सरिता तिवारी, श्री अशोक चतुर्वेदी, श्री गौड़ ब्राह्मण समाज के संचालक श्री नरेंद्र मंडलोई , श्री विशाल (बंटू) चतुर्वेदी, श्री मनीष मोदी सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक तथा श्रद्धालु उपस्थित थे।
श्री पिंटू जोशी जी ने सभी श्रद्धालुओं व मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया।






