भागने का इतिहास राहुल गांधी का रहा है मेरा नहीं:स्मृति ईरानी*
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को गांधी परिवार पर सीधा हमला बोला। राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी का अधिकार है, वो कहीं से भी लड़े। दो जगह से चुनाव लड़ने के प्रश्न पर स्मृति ईरानी ने कहा कि भागने का इतिहास मेरा नहीं राहुल गांधी का रहा है। मोदी-योगी राज में अमेठी लोकसभा क्षेत्र साढ़े सात लाख लोगों को मुफ्त का अनाज मिलता है। क्या गांधी परिवार को लगता है कि अमेठी का गरीब परिवार मुफ्त का अनाज छोड़ देगा सिर्फ इसलिए कि गांधी परिवार पनप सके। राहुल पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अमेठी छोड़ा, तब जाकर दक्षिण में अमेठी के नागरिकों के बारे में अभद्र टिप्पणी की। कहा कि अमेठी के लोगों का विवेक मर चुका है, जो लोग वोटर को राक्षस कहते हैं, आपको लगता है कि अमेठी की जनता ऐसे लोगों को स्वीकार करेगी। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता अपने आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं करेगी।
1541 views





