इसरो ने सुनाई एक और गुड न्यूज, प्रज्ञान रोवर ने तय कर ली चांद पर 8 मीटर की दूरी*
इसरो लगातार रोवर प्रज्ञान से जुड़े अपडेट्स को दुनिया से साझा कर रहा है। इसी बीच इसरो ने शुक्रवार को बताया कि चंद्रमा पर रोवर प्रज्ञान ने 8 मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय कर ली है। इसरो ने यह भी बताया कि प्रोपल्शन मॉड्यूल लैंडर मॉड्यूल और रोवर पर लगे सभी पेलोड शानदार ढंग से काम कर रहे हैं,इसरो लगातार रोवर प्रज्ञान से जुड़े अपडेट्स को दुनिया से साझा कर रहा है। इसी बीच इसरो ने शुक्रवार को बताया कि चंद्रमा पर रोवर प्रज्ञान ने 8 मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय कर ली है। रोवर से जुड़े पेलोड LIBS और APXS चालू हैं।इसरो ने आगे बताया कि प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर मॉड्यूल और रोवर पर लगे सभी पेलोड शानदार ढंग से काम कर रहे हैं,इस जानकारी से पहले इसरो ने अपने ‘एक्स’ हैंडल से एक शानदार वीडियो जारी किया। इसरो ने शुक्रवार को रोवर ‘प्रज्ञान’ का लैंडर ‘विक्रम’ से चंद्रमा की सतह तक निकलने का एक वीडियो साझा किया, जिसे लैंडर इमेजर कैमरे द्वारा कैप्चर किया गया। इसरो ने आगे बताया कि रोवर का सोलर पैनल भी खुल चुका है, जिससे रोवर में पावर जेनरेट की जा सके। लैंडर का रैंप खुलते बुए धीरे-धीरे रोवर बाहर आ गया था। इसरो ने जानकारी दी कि दो सैगमेंट वाले रैंप ने रोवर के रोल-डाउन की सुविधा प्रदान की। एक सोलर पैनल ने रोवर को पावर जेनरेट करने में सक्षम बनाया है।”
1340 views





