सीएम ने लगाई रामलला दरबार में हाजिरी,देखी मंदिर निर्माण की प्रगति

सीएम ने लगाई रामलला दरबार में हाजिरी,देखी मंदिर निर्माण की प्रगति*

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे जहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और फिर राममंदिर निर्माण की प्रगति देखी। शनिवार को करीब 11 बजे उनका हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद उन्होंने राममंदिर आंदोलन के नायक रहे रामचंद्र दास परमहंस की समाधि पर पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। सीएम योगी का दिगंबर अखाड़ा से गहरा लगाव रहा है। गोरक्षपीठ की तीन पीढि़यों का यहां से जुड़ाव रहा है। सीएम के गुरु अवैद्यनाथ व परमहंस की काफी घनिष्ठता थी। आपको बता दें कि राममंदिर आंदोलन की पहली बैठक इसी अखाड़े में हुई थी। उसमें राममंदिर निर्माण के लिए एक समिति का भी गठन किया गया, जिसके अध्यक्ष महंत अवैद्यनाथ बनाए गए थे जो सीएम योगी के गुरु रहे। 1989 में महंत रामचंद्र दास परमहंस को रामजन्म भूमि न्यास का पहला अध्यक्ष चुना गया।

2144 views