भाजपा समर्थकों को राक्षस बताने वाले कांग्रेस नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज*
महानगर के बजरंगबल संयोजक गौरव शर्मा ने कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के खिलाफ थाना सासनी गेट में एक रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाजपा समर्थकों को राक्षस बताने वाले बयान को लेकर संगठन में रोष है। पदाधिकारियों ने कांग्रेस नेता के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की मांग की है। आपको बता दें कि कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला द्वारा विगत दिनों भाजपा समर्थकों को राक्षस बताए जाने का बयान सामने आया था। बजरंगबल संयोजक गौरव शर्मा ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें कांग्रेस नेता के भाषण को एक भारतीय नागरिक व सनातनी हिन्दू की दृष्टि से अत्यंत आपत्तिजनक व अपमानजनक बताया है।13 अगस्त 2023 को कैथल में आयोजित एक जनसभा के दौरान कांग्रेस नेता ने यह बयान दिया था। ‘बजरंगबल संयोजक ने कहा कि कांग्रेस नेता देश को अराजकता की ओर धकेल रहे हैं।
1273 views





