व्हाट्सऐप ने शुरू किया मल्टी अकांउट फीचर*
व्हाट्सऐप में लगातार कई नए फीचर्स आ रहे हैं। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने अब मल्टी-अकाउंट फीचर भी रोल आउट करना शुरू किया दिया है। अब मेटा के स्वामित्व वाले इस ऐप में इंस्टाग्राम की तरह कई अकाउंट जोड़ने के लिए ऐड अकाउंट का ऑप्शन मिल रहा है। हालांकि, अभी इस फीचर को कुछ लकी बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। भविष्य में ऐप के आने वाले अपडटे के साथ इसे जारी कर दिया जाएगा। व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट वेबीटाइन्फो ने इस नए फीचर के रोल आउट की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप बीटा फॉर एंड्रायड 2.23.17.8 अपडेट के साथ बीटा टेस्टर्स के लिमिटेड ग्रुप्स को आज से मल्टी अकाउंट फीचर मिल रहा है। इस अपडेट से पता चला था कि कंपनी इस फीचर पर काम कर रही है।
1005 views





