जरुरत पड़ने पर लोकसभा में निलंबन वापिस के लिए करुंगा सुप्रीम कोर्ट का रुख:अधीर रंजन

जरुरत पड़ने पर लोकसभा में निलंबन वापिस के लिए करुंगा सुप्रीम कोर्ट का रुख:अधीर रंजन*

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी लोकसभा से निलंबित होने के बाद भाजपा सरकार पर हमलावर हैं। अधीर रंजन ने भाजपा को निशाना बनाते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर निलंबन वापस नहीं हुआ तो जरूरत पड़ने पर वो सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकते हैं। हाल ही में समाप्त हुए संसद के मानसून सत्र के दौरान अधीर रंजन को गलत आचरण के चलते लोकसभा से निलंबित कर दिया गया था। अधीर रंजन ने कहा कि पीएम मोदी चांद से लेकर चीता तक पर बात करते हैं, लेकिन मणिपुर के मुद्दे विपक्ष की मांग के बावजूद बयान नहीं दे रहे थे। अधीर ने कहा कि पीएम मोदी मणिपुर मुद्दे पर हमारी बात लगातार टालते रहे और फिर हम आखिरी विकल्प के रूप में अविश्वास प्रस्ताव लाए।

1340 views