*एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जया प्रदा को 6 महीने के जेल की सजा*
मशहूर अभिनेत्री और राजनेता जया प्रदा को शुक्रवार को चेन्नई की एक अदालत ने दोषी करार दिया है. उन्हें 6 महीने कारावास की सजा सुनाई गई है. कथित तौर पर उन पर 5000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जय प्रदा पर अपने थिएटर में काम करने वाले मजदूरों को ईएसआई का पैसा नहीं देने का आरोप लगा. इस मामले में उनके बिजनेस पार्टनर राम कुमार और राजा बाबू को भी दोषी पाया गया है।






