एसबीआई रुपे कार्ड से कर सकते हैं भुगतान*
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रुपे कार्ड के जरिये भी यूपीआई भुगतान किया जा सकता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कार्ड्स और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने मिलकर इस योजना को शुरू किया है। आपको बता दें कि एसबीआई कार्ड से ग्राहक यूपीआई एप के साथ क्रेडिट कार्ड को पंजीकृत कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इससे यूपीआई लेनदेन के लिए रुपे प्लेटफॉर्म पर एसबीआई कार्ड का उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए अवसर बढ़ेंगे।
2479 views





