पिछले दो साल में दोगुनी हुई एक करोड़ सालाना आय वाले व्यक्तियों की संख्या

पिछले दो साल में दोगुनी हुई एक करोड़ सालाना आय वाले व्यक्तियों की संख्या*

सालाना एक करोड़ रुपये से अधिक आय वाले व्यक्तिगत करदाताओं की संख्या पिछले दो साल में दोगुनी होकर मार्च, 2022 तक 1.69 लाख हो गई है। आकलन वर्ष 2022-23 के आयकर रिटर्न के आंकड़ों (वित्त वर्ष 2021-22 की अर्जित आय से संबंधित) के अनुसार, कुल 1,69,890 लोगों ने अपनी सालाना कमाई एक करोड़ रुपये से अधिक दिखाई है। आकलन वर्ष 2021-22 में ऐसे लोगों की संख्या 1,14,446 थी। आकलन वर्ष 2020-21 में 81,653 व्यक्तिगत करदाताओं ने आय एक करोड़ रुपये से अधिक दिखाई थी। आकलन वर्ष 2022-23 में 2.69 लाख इकाइयों ने अपनी आय एक करोड़ रुपये से अधिक दिखायी। इन इकाइयों में व्यक्तिगत करदाता, कंपनी, फर्म और न्यास शामिल हैं।

2077 views