अप्रैल-जून में आयकर रिटर्न की संख्या 1.36 करोड़ के हुई पार*
देश में अप्रैल-जून 2023 के बीच दाखिल आयकर रिटर्न की संख्या सालाना आधार पर करीब दोगुना होकर 1.36 करोड़ के पार पहुंच गई। इनकम टेक्स रिटर्न भरने के ऑनलाइन मंच पर उपलब्ध तुलनात्मक आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून 2022-23 में 70.34 लाख से अधिक रिटर्न दाखिल किए गए थे। अप्रैल-जून 2023-24 में यह संख्या 93.76 फीसदी बढ़कर 1.36 करोड़ से अधिक हो गई।आयकर विभाग के मुताबिक, जुलाई में 5.41 करोड़ से अधिक रिटर्न दाखिल किए गए।
1474 views





