राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अख‍िलेश बोले- भाजपा की नकारात्मक राजनीति का अहंकारी ध्वज झुक जाना चाह‍िए

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अख‍िलेश बोले- भाजपा की नकारात्मक राजनीति का अहंकारी ध्वज झुक जाना चाह‍िए*

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष व वायनाड से सांसद रहे राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले सु्प्रीम कोर्ट से राहत म‍िल गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अख‍िलेश यादव ने राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की ओर से राहत म‍िलने के बाद कहा क‍ि इससे भारतीय लोकतंत्र और न्यायपालिका में लोगों की आस्था को बढ़ावा दिया है। बता दें क‍ि सपा भी आइएनडीआईए का ह‍िस्‍सा है। मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत म‍िलने के बाद कांग्रेस में जबरदस्त उत्‍साह है,समाजवादी पार्टी के प्रमुख अख‍िलेश यादव ने राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की ओर से राहत म‍िलने के बाद कहा क‍ि इससे भारतीय लोकतंत्र और न्यायपालिका में लोगों की आस्था को बढ़ावा दिया है।सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने कहा क‍ि मा. सर्वोच्च न्यायालय ने राहुल गांधी जी की सजा पर रोक लगाकर भारतीय लोकतंत्र और न्यायपालिका में लोगों की आस्था को बढ़ावा दिया है। भाजपा की नकारात्मक राजनीति का अहंकारी ध्वज आज उनके नैतिक अवसान के शोक में झुक जाना चाहिए।यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष बृजलाल खाबरी ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगने के बाद कहा क‍ि यह नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है।

1474 views