बुजुर्ग दंपति ने बनाया राममंदिर के लिए 400 किलो का ताला*
ताले के लिए अलीगढ़ देश और दुनिया में मशहूर है। इसी पहचान को कायम रखने में अलीगढ़ में बर्षों से एक दंपति लगा हुआ है। उन्होंने पहले आर्डर पर 300 किलो का बड़ा ताला बनाया और अब उससे भी बड़ा 30 किलो की चाबी के साथ 400 किलो का ताला बनाया है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा ताला भी कहा जा सकता है बुजुर्ग दंपत्ति को इस ताले को बनाने में डेढ़ लाख रुपया लागत लगाने के साथ-साथ छह महीने का समय लगा। बुजुर्ग दंपति इस बड़े ताले को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को अर्पण करना चाहते हैं। ताला बनाने वाले कारीगर सत्य प्रकाश शर्मा बताते हैं कि हम पति-पत्नी ने मिलकर इस ताले को तैयार किया है हम पति-पत्नी चाहते हैं कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को यह ताला अर्पण करें अभी जहां तक हमारे पैसे की कैपेसिटी थी हमने लगा दिया इससे ज्यादा हमारे पास गुंजाइश नहीं है इस वजह से हम इसको अयोध्या राम मंदिर तक नहीं पहुंचा पाए हैं यह 4 कुंटल का ताला है,जिसको बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपए की लागत लग चुकी है। इस ताले की लंबाई 10 फिट और चौड़ाई 4.5 फिट है और इस ताले की मोटाई 9.5 इंच है इस ताले को बनाने में हमें 6 महीने का समय लगा, मैं राम मंदिर को यह ताला भेंट कर सकूं उद्देश्य से मैंने और मेरी पत्नी ने यह ताला तैयार किया है।
1407 views





