गौ सेवा कर सार्थक तरीके से जन्म दिवस मनाया

*गौ सेवा कर सार्थक तरीके से जन्म दिवस मनाया

।*

रतलाम।हमेशा अपने जीव दया के स्थायी प्रकल्प के माध्यम से जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार जीव दया के कई कार्य करते आ रहा है। इसी कड़ी मैं मैत्री परिवार के द्वारा गौ सेवा का आयोजन जैन दिवाकर गौ शाला पर किया गया।

समाज सेवी एवं ग्रुप संस्थापक अमित कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया की मैत्री परिवार इस चातुर्मास मैं लगातार गौ सेवा आयोजन करते आ रहा है जिसके अंतर्गत गुड़ ,लापसी ,रोटी एवं हरी घास के द्वारा गौ सेवा कार्य किया गया। गौ सेवा के पश्चात् नवकार मंत्र जाप किया गया।
गौ सेवा , नवकार मंत्र जाप और मैत्री परिवार की नवकारसी का संपूर्ण लाभ अमित रीना कोठारी द्वारा अपने जन्म दिवस और नीलेश प्रणिता मंडलेचा द्वारा अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य मैं लिया गया। इस अवसर पर संपूर्ण मैत्री परिवार द्वारा शुभकामनाये प्रेषित की गयी।

इस आयोजन के दौरान ग्रुप परिवार द्वारा सभी सदस्यों को अपनी पारिवारिक शुभ प्रसंगो पर जीव दया के प्रकल्पो का लाभार्थ लेने का आव्हान किया गया तथा मैत्री परिवार द्वारा अपने बच्चो को भी जीव दया के कार्यो मैं जोड़ने का निवेदन किया गया।

इस दौरान अमित कोठारी , मयंक कोठारी, वैभव मेहता , नीलेश मंडलेचा ,तरुण डांगी, नीलेश कोठरी ,अरुण मूणत,मयंक जैन , विनय वोहरा ,अवि दम्माणी,सुमित पुंगलिया ,राहुल नवलखा , पियूष नवलखा ,सिद्धार्थ बोराणा ,गौरव कास्टिया,अर्पित संघवी, भावेश गादिया,अरिहंत जैन ,सौरभ वोहरा ,आशीष नवलखा ,चन्दन सेलोत , संजय जैन ,धर्मेंद्र रांका ,शुभम छाजेड़ , मिलन राखेचा , कुणाल मंडलेचा ,अंकित गंगवाल ,आशीष कोटडिया ,राजेश चोपड़ा, ओनील पगारिया , रितेश बाफना ,राजेश गाँधी ,प्रियेश छाजेड़ ,अभिषेक लुनावत आदि उपस्तिथ रहे।

938 views