*प्रदेश में अब तक 10 लाख नये मतदाता जुड़े*
मध्यप्रदेश में मतदाता 13 अप्रैल तक अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं. आयोग के मुताबिक, अब तक मतदाताओं के साढ़े आठ लाख आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं. इस बार प्रदेश में 10 लाख मतदाता बढ़े हैं. अभी 5 लाख मतदाता और जुड़ने की उम्मीद है. भोपाल में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी एल कांता राव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि इस बार लोकसभा चुनाव में प्रदेश में 9 हज़ार ईवीएम प्रयोग में लायी जाएंगी. 28 मार्च से सभी जिलों में ईवीएम भेजना शुरू हो जाएगा. उन्होंने बताया कि अभी तक 3715 शिकायतें चुनाव आयोग को मिली हैं, उनमें से 3000 से ज्यादा शिकायतें निपटा दी गयी हैं. आचार संहिता लगने के बाद से लेकर अब तक प्रदेश में 2 करोड़ 80 लाख की शराब ज़ब्त की जा चुकी है. 25 लाख के ज़ेवर ज़ब्त किए गए. एमपी के 80 IAS अफसर,26 IPS और 35 SAS अफसरों को अन्य राज्यों में प्रेक्षक नियुक्त किया गया है.
1769 views





