आईआरसीटीसी की सेवा हुई ठप, मोबाइल एप भी प्रभावित
रेलवे में ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने वाली आईआरसीटीसी की बेबसाइट तकनीकी के कारण बाधित हो गई। आपको बता दें कि आईआरसीटीसी का मोबाइल एप भी प्रभावित हुआ है। रात करीब 2:56 बजे सेवा में तकनीकी खराबी आई। सेवा के सुबह ठीक न होने से रेल मुख्यालय ने टिकट बुकिंग प्रभावित होने के चलते रेल मंडलों को सजग किया गया है। सेवा सुबह तक बहाल न होने से आरक्षण टिकट की बुकिंग प्रभावित होने से बचाने के लिए रेलवे सतर्क हो गया। रेल प्रशासन ने ट्रेनों में बुकिंग के चलते अपने प्रमुख स्टेशनों पर टिकट बुकिंग स्टॉफ को अलर्ट किया गया है। रेल प्रशासन ने बताया कि मुरादाबाद, बरेली, देहरादून और हरिद्वार में रेल स्टॉफ सक्रिय किया गया है। पीआरएस की बुकिंग का अपडेट लिया जा रहा है। आईआरसीटीसी के सनी मल्होत्रा का कहना है कि निगम की सेवा सुबह से नहीं चल रही
1608 views





