2024 लोकसभा चुनाव में एनडीए को यूपीए नहीं INDIA देगा टक्कर, विपक्ष गुट को मिला नया नाम

2024 लोकसभा चुनाव में एनडीए को यूपीए नहीं INDIA देगा टक्कर, विपक्ष गुट को मिला नया नाम

बेंगलुरु में संयुक्त विपक्ष की दूसरे दिन की बैठक में विपक्षी दलों ने तय किया है कि अब विपक्ष गुट को UPA की जगह INDIA के नाम से पुकारा जाएगा। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानी यूपीए को बदल कर विपक्ष गुट का नाम इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्ल्युसिव एलायंस करने की घोषणा की गई है। बेंगलुरू में आयोजित हुए इस बैठक में कांग्रेस समेत कुल 26 दल के नेता शामिल हुए।आगामी 2024 लोकसभा चुनाव का रोडमैप तैयार करने में विपक्ष जुट चुकी है। बेंगलुरु में संयुक्त विपक्ष की दूसरे दिन की बैठक में कांग्रेस समेत कुल 26 दल के नेता शामिल हुए। बैठक में विपक्षी दलों की गुट को एक नया नाम मिल गया है। अब इस गुट को INDIA के नाम से पुकारा जाएगा।

1273 views