*सावन सोमवार पर विधायक संजय शुक्ला द्वारा विशाल रुद्राभिषेक आयोजित*

*सैकड़ों नागरिक ने मंत्रोच्चार के बीच किया भगवान शिव का अभिषेक*
इंदौर । सावन सोमवार के अवसर पर आज विधायक संजय शुक्ला के द्वारा विशाल रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया । इस आयोजन में भाग लेकर सैकड़ों नागरिकों ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया ।
विधायक संजय शुक्ला के द्वारा आज भागीरथपुरा में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया । इस आयोजन के लिए बारिश को देखते हुए भव्य वाटरप्रूफ पांडाल का निर्माण किया गया । इस रुद्राभिषेक में भाग लेने के लिए घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दिए गए और उनका पंजीयन किया गया । आज सुबह इस आयोजन में भाग लेने के लिए बहुत से लोग जोड़े के साथ पहुंचे, तो बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं भगवान शिव की आराधना के लिए पहुंची । लोग अपने घरों मैं पूजा घर में विराजित भगवान शिव को लेकर आए । आयोजन स्थल पर विधायक संजय शुक्ला ने भी अपनी पत्नी अंजली शुक्ला के साथ बैठकर रुद्राभिषेक किया ।
आयोजन स्थल पर मौजूद विद्वानों के द्वारा मंत्रोचार के साथ भक्तजनों से रुद्राभिषेक कराया गया । एक ही पांडाल में एक साथ बैठकर 4000 नागरिकों के द्वारा रुद्राभिषेक किया गया । आयोजन स्थल पर पूरी तरह से शिव भक्ति का माहौल बना हुआ था । विधायक संजय शुक्ला की टीम आयोजन की सारी व्यवस्था की कमान संभाले हुए थी । इस आयोजन के दौरान रुद्राभिषेक में भाग लेने वाले सभी व्यक्तियों को हरिद्वार से सिद्ध कर लाया गया रुद्राक्ष भी वितरित किया गया । इसके साथ ही सभी के लिए फलाहार की व्यवस्था भी की गई थी । इस आयोजन के साथ ही पूरे माह चलने वाला विधायक संजय शुक्ला का महा रुद्राभिषेक महोत्सव प्रारंभ हो गया है । यह आयोजन लगातार 21 दिन तक चलेगा इस आयोजन में प्रमुख रूप से मदन यादव,दयाल भत्कारे,मांगिलाल रेडवाल,रमेश बिंजवा,राकेश तिवारी,ओपी मिश्रा,शुभम साँवरिया,राजाराम बौरासी,आशीष यादव,मोहन खिंची,गोपाल ठाकुर,बंटी ठाकुर, प्रवेश यादव,धर्म ठाकुर,गोलू यादव,पूनम साँवरिया आदि प्रमुख रूप से शामिल थे
804 views





