यूपी में भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव:अमित शाह

यूपी में भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव:अमित शाह*
सोनेलाल की जयंती तो हर साल मनाई जाती थी और उसमें सिर्फ पार्टी के नेता ही शामिल होते थे पर इस समारोह में भाजपा के साथ ही एनडीए गठबंधन में शामिल नेता भी शामिल हुए।अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर रविवार को राजधानी के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज शामिल हुए । कार्यक्रम की अध्यक्षता खुद केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने की। इस कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की अगुवाई वाले अपना दल (एस) ने किया है।कार्यक्रम में अपने संबोधन में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने लोगों से 300 से भी ज्यादा सीटें एनडीए गठबंधन को जिताने का आह्वान किया है,उन्होंने कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने पिछड़े वर्ग को उनका हक नहीं दिया। मोदी सरकार ने 9 साल में पिछड़े वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया।

1340 views