वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट-वनडे टीम का एलान, पुजारा बाहर, यशस्वी-ऋतुराज और मुकेश की एंट्री

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट-वनडे टीम का एलान, पुजारा बाहर, यशस्वी-ऋतुराज और मुकेश की एंट्री

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट और वनडे टीम का एलान हो गया है। हालांकि, अभी टी20 सीरीज के लिए टीम का एलान नहीं किया गया है। रहाणे के टेस्ट में उप-कप्तान यानी रोहित के डिप्टी बनने से यह साफ हो गया है कि अब वह इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान बनने के दावेदार हैं।
*टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम*
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।
*वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम*
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।

1340 views