शिमला में होगी विपक्ष की अगली बैठक, नीतीश बोले- एकसाथ चुनाव लड़ने पर सहमति बनी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर शुक्रवार को विपक्षी दलों की एकता को लेकर बुलाई गई महाबैठक अब समाप्त हो गई है। राजधानी पटना में मुख्यमंत्री के आवास पर शुक्रवार को हुई यह बैठक करीब चार घंटे चली। इस बैठक के संबंध में जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके अनुसार नीतीश कुमार को विपक्षीय एकता का संयोजक बनाया जा सकता है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर शुक्रवार को विपक्षी दलों की एकता को लेकर बुलाई गई महाबैठक अब समाप्त हो गई है।
1675 views





