*शिवराज सरकार पर मध्य प्रदेश कांग्रेस बना रही ‘एमपी फाइल्स’*
कांग्रेस ने बनाया फिल्म की CD को PM मोदी को देने का प्लान ,मध्य प्रदेश कांग्रेस राज्य में हुए कथित घोटालों को लेकर एक वेब सीरीज बना रही है। कांग्रेस नेता ने बताया कि इस वेब सीरीज के माध्यम से एमपी की शिवराज सरकार में हुए कथित घोटालों को दिखाया जाएगा।मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बताया कि इस वेब सिरीज का नाम एमपी फाइल्स होगा।, 27 जून को पीएम मोदी मध्य प्रदेश के भोपाल दौरे पर होंगे। ऐसे में कांग्रेस ने प्लान बनाया है कि इस वेब सीरीज की एक सीडी पीएम मोदी को भी सौंपी जाएगी।






