ओडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, शेयर किया हेल्पलाइन नंबर
सोनू सूद बॉलीवुड के वो एक्टर हैं जिन्हें फैंस अभिनय के साथ-साथ उनकी दरियादिली के लिए भी बेहद प्यार करते हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे आते रहते हैं। कोरोना काल में उन्होंने कई परिवारों को उनके अपनों से मिलवाने में काफी मदद की। अब एक बार फिर से अभिनेता सोनू सूद ने अपने दरियादिल का प्रमाण दिया है। बीते दिनों ओडिशा के बालासोर जिले में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में अपनों को खो चुके पीड़ित परिवारों की मदद करने का जिम्मा अब सोनू सूद ने लिया है। उन्होंने ट्वीट कर लोगों तक मदद पहुंचाई है।
1675 views





