कस्तूरबा नगर में गुरुदेव के प्रवचन हुए*

*कस्तूरबा नगर में गुरुदेव के प्रवचन हुए*

रत्न पूरी की पावन धरा पर चातुर्मास हेतु विराजित परम पुज्य आचार्य श्री कुलबोधि सुरीश्वर जी म. सा अपने तीन दिवसीय प्रवास हेतु कस्तूरबा नगर उपाश्रय में विराजित है l

समाजसेवी अमित कोठारी ने बताया की आज दिनाँक 07.06.21 बुधवार को दूसरे दिन प्रात 9 बजे से 10 बजे तक प्रवचन हुए जिसमें गुरुदेव ने बताया की कर्म कुए के पानी के समान होना चाहिए न कि बोरिंग के पानी के समान l धर्म के बिना कर्म अधूरा है l बिना धर्म के कर्म बोरिंग के पानी के समान अस्थायी सुख देगा और धर्म के साथ कर्म हो तो वह कुए के पानी के समान चिरायु सुख देगा

प्रवचन के पश्चात्य प्रभावना के लाभ अशोक कोठारी परिवार और नरेंद्र नवलखा परिवार द्वारा लिया गया l

आभार अमित कोठारी ने माना l

इस दौरान ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष बाबूलाल सियार , अभय मूनत, राजेन्द्र कोठारी, अशोक कोठारी, प्रमोद रांका, मनोज मेहता , मनोज भंडारी, निर्मल गोखरू, सुभाष सेठिया, अनिल तलेरां, नरेंद्र नवलखा, मनोज लोढा, प्रीतम लोढा, मनी लाल सुराना, आशीष संघवी, मोहनलाल कासवाआदि उपस्थित रहे l

1273 views