_कांग्रेसजनो ने स्व.राजीव गांधी जी के पदचिन्हों पर चलने की शपथ ली

_आधुनिक भारत के निर्माता,भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर आज शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की।
*_कांग्रेसजनो ने स्व.राजीव गांधी जी के पदचिन्हों पर चलने की शपथ ली
_आधुनिक भारत के निर्माता,भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की 32 वीं पुण्यतिथि पर आज इंदौर शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम पिपलियापाला चौराहा स्थित राजीव प्रतिमा पर आयोजित किया गया,पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री जीतू पटवारी जी की उपस्थिति में सर्वप्रथम इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी श्री महेंद्र जोशी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित की एवं स्व.राजीव गांधी जी के पदचिन्हों पर चलने की सभी कांग्रेसजनो को शपथ दिलाई।_

_श्रद्धांजलि सभा को पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री जीतू पटवारी एवं प्रभारी श्री महेन्द जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न स्वःराजीव गांधी जी ने देश मे एकता,अखंडता और भाईचारा बनाए रखने के लिए अपना बलिदान दिया था,राजीव जी देश के महान पुरुष थे,उन्होंने ही 21वीं सदी का सपना देखा था और भारत को मजबूत बनाने के लिये आधुनिक,समृद्ध,मजबूत लोकतंत्र एवं आत्मनिर्भर एवं राष्ट्र के स्वप्नदृष्टा कंप्यूटर और संचार क्रांति की नींव रखी थी,वे सरल करुणाशील एवं विनम्र व्यक्तित्व के धनी थे।_

_हम सब स्व.श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन करते है।_

_इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सदाशिव यादव,सह-प्रभारी श्री चंद्रशेखर शर्मा,पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री विनय बाकलीवाल एवं श्री अरविंद बागड़ी ने भी संबोधित किया।_

_इस दौरान मुख्यरूप से सर्वश्री श्याम सुंदर यादव,शहर कांग्रेस स्थाई मंत्री श्री द्वारकाप्रसाद चौबे,शहर कांग्रेस प्रवक्ता सन्नी राजपाल,लक्ष्मीनारायण पाठक,राकेश सिंह यादव,गिरीश चितले,विवेक खंडेलवाल,नितेश नरवाले,वीरू झांझोट,अंकित खड़ायता,सोनाली मिमरोट,सुशीला यादव,गिरीश जोशी,खलील मुलतानी,गट्टू यादव,अशोक नालिया,नीलेश सेन,लोकेश सोलंकी,स्वप्निल कोठारी,गोपाल कोडवानी,राजकुमार जाधव,सत्यनारायण सलवाड़ीया,सूबुर गोरी,शकील ठेकेदार,सुनील यादव,अजय सितलानी,तुलसीराम हार्डिया,अजीत सिंह ठाकुर,अली अजगर भोपालवाला,पप्पू बाथम,राजेंद्र पाटिल,जगदीश जाम्बेकर,शेख सलीम,दीपक चौधरी,कमल नागर आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।_
_कार्यक्रम का संचालन श्री विनय बाकलीवाल ने किया।

🙏सादर प्रकाशनार्थ
*भवदीय
*_सन्नी राजपाल_*
प्रवक्ता(इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी)

1008 views