विधानसभा-4 में नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया।
_विधानसभा-4 के प्रभारी श्री सुरजीत सिंह चड्ढा के सानिध्य में कांग्रेसजनो ने नारी सम्मान योजना का शुभारंभ गंगवाल बस स्टैंड स्थित कार्यालय से किया।_
_नेताओ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी ने नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1500 सो रुपए देने की घोषणा की है,साथ ही उन्होंने कई जनकल्याणी योजनाओं का ऐलान भी किया है कि कांग्रेस की सरकार बनती है तो ₹500 में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा और 100 यूनिट पर बिजली बिल माफ किया जाएगा एवं 200 यूनिट बिजली पर हाफ बिजली बिल दिया जाएगा,ऐसी जनहितेषी योजनाओं का कमलनाथ जी ने घोषणा की है जिससे प्रदेश की जनता में भारी उत्साह है।_
_इस अवसर पर पार्षद सादिक खान,शहर कांग्रेस प्रवक्ता सन्नी राजपाल,सलीम शेख,वीरू झांझोट,लोकेश सोलंकी,जीतू शिदेंल,राजेश जोशी,धर्मेन्द्र कटारिया,बंटी लाहौरी,आसिफ खान,वेद प्रकाश पछईया आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।






