लगातार चौथे सेशन में बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार; सेसेक्स 75 अंक चढ़ा, निफ्टी 17750 के पार*
घरेलू शेयर बाजार लगातार चौथे कारोबारी सेशन में बढ़त के साथ बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 74.61 (0.12%) अंकों की बढ़त के साथ 60,130.71 अंकोंं के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी 25.85 अंकों की बढ़त के साथ 17,769.25 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। बजाज ट्विंस के शेयरों में मंगलवार को दो प्रतिशत का उछाल आया जबकि एचडीएफसी बैंक के शेयरों में दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान रुपया सपाट ढंग से कारोबार करते हुए डॉलर के मुकाबले 81.92 के लेवल पर बंद हुआ।






