ईद के दिन भी 20 करोड़ के पार जाते नहीं दिख रहे सलमान, बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब शुरुआत*
निर्माता, अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की पहले दिन की ओपनिंग बहुत ही खराब रहने के बाद उनके प्रशंसकों की निगाहें अब दूसरे दिन पर टिकी हैं। ईद के दिन सलमान खान के प्रशंसकों का सैलाब सिनेमाघरों पर दिखने की उम्मीद फिल्म के वितरक और प्रदर्शक लगाए बैठे हैं, लेकिन शुरुआती रुझान अब भी बहुत अच्छे नहीं हैं। सलमान की पिछली फिल्म ‘भारत’ ने रिलीज के दूसरे दिन 31 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की एडवांस बुकिंग को देखते हुए इसका शनिवार को 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाना भी मुश्किल दिखाई दे रहा है।






