ब्लू टिक वापस मिलने के बाद अमिताभ बच्चन ने एलन मस्क के लिए गाया गाना, कहा ‘तू चीज बड़ी है musk musk

ब्लू टिक वापस मिलने के बाद अमिताभ बच्चन ने एलन मस्क के लिए गाया गाना, कहा ‘तू चीज बड़ी है musk musk*
20 अप्रैल का दिन बड़े से बड़े सेलिब्रिटीज के लिए किसी झटके से कम नहीं रहा होगा। इस दिन ट्विटर पर सभी वेरिफाइड अकाउंट के आगे से ब्लू टिक हटा दिया गया था। जैसे ही अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा, वैसे ही सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने माफी मांगते हुए ब्लू टिक वापस दिए जाने की मांग की। अब जब उनका अकाउंट वापस से वेरिफाइड हो गया है, तो बिग बी ने एक से बढ़कर एक ट्वीट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। बिग बी ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अक्सर अपने पिता की लिखी कविताएं और अपनी दिनचर्या से जुड़ी बातों का जिक्र करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ब्लू टिक वापस मिलने पर तीन ट्वीट किए, जिसे पढ़कर लोगों की हंसी छूट गई है। इसी ट्वीट के साथ उन्होंने एक अन्य ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने एलन मस्क के लिए गाना गाया है। अमिताभ ने लिखा, ‘ए Musk भैया! बहुत बहुत धन्यवाद देत हैं हम आपका ! उ ,नील कमल लग गवा हमार नाम के आगे ! अब का बताई भैया! गाना गये का मन करत है हमार! सनबो का? इ लेओ सुना: “तू चीज़ बड़ी है musk musk…तू चीज़ बड़ी है, musk’अमिताभ बच्चन के इन ट्वीट्स पर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए। ब्लू टिक को लेकर उन्होंने भी भोजपूरी भाषा में मजेदार रिप्लाई दिया। एक ने लिखा, ‘वाह वाह…..बंधाई हो साहेब, मस्क भी समझ गयल होई, की रिश्ते में त हमार बाप लागेला आप बच्चन साहेब!’

1139 views