भारत आने वाले समय में बन सकता है दुनिया का फ्लड कैपिटल*
जलवायु परिवर्तन के चलते पूरी दुनिया में सूखे की घटनाएं पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ी हैं। पिछले कुछ समय मे ंविनाशकारी प्रभावों वाले सूखे के छोटे-छोटे दौर यानी ‘अचानक आने वाले सूखे’ की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ साउथहैंफटन, मैट ऑफिस हेडली सेंटर के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए शोध में यह बात सामने आई है। युआन, ओटकिन और उनकी शोध टीम ने 1951 के बाद से दुनिया भर में सूखा पड़ने की घटनाओं का पता लगाया। अध्ययन में पाया गया कि दुनिया के लगभग तीन-चौथाई जलवायु क्षेत्रों में अचानक से आने वाले सूखे की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। 1950 के दशक के बाद से सूखा और अधिक तेजी से बढ़ना शुरू हो गया है । दुनिया के अधिकांश हिस्सों में अचानक सूखा पड़ना आम हो गया है।






