देश में कोरोना के रोजाना मामलों का आंकड़ा 11 हजार के पार; सक्रिय मरीज भी 49 हजार से ज्यादा*
देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 11 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ ऐसे कोरोना संक्रमित जिनका इलाज चल रहा है, उनका आंकड़ा भी 49 हजार के पार पहुंच गया है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सात दिन के अंदर देश में 42 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच 97 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है।






